Poola Jada
Home » राजस्थान » चौमूं में 8 स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी 5.30 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

चौमूं में 8 स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी 5.30 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

जयपुर डिस्कॉम की सतर्कता शाखा ने मंगलवार को चौमूं में सतर्कता जांच के दौरान 8 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। इन प्रकरणों में 5 लाख 30 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया है।
अधीक्षण अभियन्ता (सतर्कता) बी.एल.शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि चौमूं के मोरिजा, सामोद व कानपुर ग्राम में 30 परिसरों की जांच की गयी. इनमें से 8 स्थानों पर घरेलू उपभोक्ता अवैध रूप से तार जोड़कर विद्युत चोरी करते पाये गये. ऐसे में मौके पर ही उनकी वीसीआर भरी गई एवं अवैध तार जब्त किये गये।

उन्होंने बताया कि यदि उपभोक्ताओं द्वारा निर्धारित समयावधि में जुर्माना राशि जमा नही करवायी जाती है तो उनके विरुद्ध विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया जावेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

पर्यावरणीय स्वीकृति तंत्र पर विशेष कार्यशाला का आयोजन— बेहतर पर्यावरणीय स्वीकृति तंत्र से होगी सस्टेनेबल ग्रोथ- अध्यक्ष, एसईआईएए

राज्य पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन प्राधिकरण (एसईआईएए) एवं राज्य विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति (एसईएसी) द्वारा पर्यावरण स्वीकृति तंत्र में आ रही समस्याओं