Home » राजस्थान » यातायात सुधार को लेकर नगर निगम आयुक्त डॉ.गौरव सैनी ने ली समीक्षा बैठक पार्किंग,अतिक्रमण हटाने व फुटओवरब्रिज रखरखाव पर आयुक्त ने दिए स्पष्ट निर्देश

यातायात सुधार को लेकर नगर निगम आयुक्त डॉ.गौरव सैनी ने ली समीक्षा बैठक पार्किंग,अतिक्रमण हटाने व फुटओवरब्रिज रखरखाव पर आयुक्त ने दिए स्पष्ट निर्देश

नगर निगम आयुक्त डाॅ.गौरव सैनी की अध्यक्षता में मंगलवार को समीक्षा बैठक मुख्यालय में आयोजित की गई।बैठक में यातायात नियंत्रण समिति की 93वीं बैठक में लिए गए निर्णयों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में अतिरिक्त आयुक्त,अतिरिक्त मुख्य अभियंता,उपायुक्त मालवीय नगर, आदर्श नगर,सर्तकता,मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी,उप नगर नियोजक, अधिशाषी अभियन्ता (विद्याधर नगर/विद्युत/प्रोजेक्ट प्रथम) सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में गोविन्द मार्ग की चैडाई मास्टर प्लान अनुसार 100 फिट किए जाने, नारायण सिंह सर्किल, टोक फाटक, फुट ओवरब्रिज के रख-रखाव,अम्बाबाडी से द्रव्यवती नदी पर सुरक्षात्मक रेलिंग लगवाने एवं नियमित रख-रखाव, साफ-सफाई,पार्किंग सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई।

आयुक्त डाॅ.गौरव सैनी ने निर्देष दिये कि नारायण सिंह सर्किल,टोंक फाटक फुट ओवर ब्रिज का रख-रखाव एवं साफ-सफाई नियमित रूप से किया जावे एवं एसक्लेटर नियमित रूप से कार्य करें,नगर निगम द्वारा जारी भवन निर्माण एवं संस्थानिक स्वीकृतियों को स्वीकृत नक्षों के अनुसार जांच कर यह सुनिष्चित किया जाए कि पार्किंग का क्षेत्र पार्किंग के ही काम लिया जावे। प्रत्येक स्थल पर नक्षानुसार स्वीकृत पार्किंग स्थलों की संख्या भवन के बाहर आम जन की जानकारी हेतु बोर्ड पर प्रदर्षित की जाए।

नगर निगम द्वारा संचालित पार्किंग का डेटा बेस नियमित रूप से तैयार किया जाए, उसके आधार पर सबसे व्यवस्ततम समय में पार्किंग शुल्क उसी अनुसार निर्धारित करने की शर्त निविदा में रखी जावे।

अस्थायी अतिक्रमण पर कार्रवाई की जाये नगर निगम क्षेत्राधिकार में संचालित ढाबो एवं रेस्टोरेन्ट की पार्किंग की जांच की जावे यदि कोई प्रावधान है तो इनकी पालना करायी जावे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।