Home » राजस्थान » जेडीए ने चालीस बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी को किया पूर्णतः ध्वस्त

जेडीए ने चालीस बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी को किया पूर्णतः ध्वस्त

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-19 में निजी खातेदारी की करीब 40 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को पूर्णतः ध्वस्त किया गया।

महानिरीक्षक पुलिस,राहुल कोटोकी ने बताया जोन-19 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम महला, अजमेर रोड, जिला जयपुर में करीब 40 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘विराट सिटी’’ के नाम से बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सडकें, प्लॉटो की बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में आज जोन-19 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

उक्त कार्यवाही उपनियंत्रक प्रवर्तन-द्धितीय प्रवर्तन अधिकारी जोन-19, 12 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

ओवरटेक करते समय टैंकर की चपेट में आई बाइक:पिछला पहिया युवक के ऊपर से निकला, मौत; NH-162 पर नागाबेरी के पास हुआ हादसा

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 162 पर बाइक सवार युवक टैंकर की चपेट में आ गया। टैंकर को ओवरटेक करने के प्रयास