Home » राजस्थान » जोधपुर में पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार:जमीन के खाते में महिला के नाम करेक्शन को लेकर मांगी घूस, ACB ने दबोचा

जोधपुर में पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार:जमीन के खाते में महिला के नाम करेक्शन को लेकर मांगी घूस, ACB ने दबोचा

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की जोधपुर ग्रामीण टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की मुहिम में एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी ने जोधपुर जिले के पटवार हल्का खारिया मीठापुर, तहसील बिलाड़ा के पटवारी रोहित कुमार को 4,000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है।

शिकायतकर्ता ने ACB जोधपुर ग्रामीण इकाई को बताया था कि आरोपी पटवारी रोहित कुमार अपनी दादी के नाम से जमीन के खाते में करेक्शन करने के बदले 5,000 रुपए की रिश्वत मांग रहा है। जांच के दौरान यह वेरिफाई हुआ कि आरोपी ने पहले 5,000 रुपए की डिमांड की, लेकिन शिकायतकर्ता की गुहार पर 4,000 रुपए पर सहमत हो गया।

आरोपी से की जा रही पूछताछ

DIG एसीबी भुवन भूषण यादव और ASP एसीबी जोधपुर ग्रामीण पारस सोनी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए रोहित कुमार को रिश्वत लेते मौके पर ही दबोच लिया। एसीबी महानिरीक्षक राजेश सिंह के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ व कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

महिला सशक्तिकरण एवं स्वच्छता की दिशा में जिला परिषद जयपुर की अभिनव पहल

आरआरआर सेंटर ‘शक्ति संगम’ बना पुनर्चक्रण, सामाजिक सहयोग और महिला आत्मनिर्भरता का मॉडल न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। जिला