Home » राजस्थान » पिता ने 8-माह की बेटी का कैंची से गला काटा:फिर खुद के गले पर किया वार, सुसाइड करने के लिए फंदा लगाया

पिता ने 8-माह की बेटी का कैंची से गला काटा:फिर खुद के गले पर किया वार, सुसाइड करने के लिए फंदा लगाया

जयपुर में एक पिता ने मासूम बेटी की हत्या कर दी। कैंची से गला काट शव को कम्बल में छिपा दिया। हत्या के बाद खुद सुसाइड की कोशिश की। खुद के गले पर कैंची मारी। फिर फंदे पर लटकने की कोशिश की।

मालपुरा गेट थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर बच्ची के शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी पिता को 12 फरवरी की रात अरेस्ट किया है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया- उत्तर प्रदेश के बहराइच निवासी सादाब (19) पुत्र मोहम्मद शरीफ को अरेस्ट किया गया है। जुलाई-2025 में मालपुरा गेट के अम्बेडकर कॉलोनी की रहने वाली रूकसार बानो (19) से उसकी शादी हुई थी। दंपती के 8 महीने की बेटी सहनाज थी। पति-पत्नी व बेटी तीनों उत्तर प्रदेश में रहते थे। करीब 6 दिन पहले पत्नी व बेटी को लेकर सादाब अपनी सुसराल मालपुरा गेट के अम्बेडकर कॉलोनी आया था।

6 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे पति सादाब और पत्नी रूकसार का गांव वापस चलने की बात को लेकर झगड़ा हो गया। पत्नी रूकसार के 4-5 दिन ओर रुकने की कहने पर पति सादाब ने मारपीट कर दी। पत्नी का गला दबाकर मारने की कोशिश की। तभी, साले सोहिल ने आकर धक्का देकर सादाब को दूर किया।

पड़ोसियों ने किया बीच-बचाव

धक्का देने की बात को लेकर सादाब ने अपने साले सोहिल के साथ भी मारपीट करना शुरू कर दिया। सादाब ने सोहिल के सिर पर स्टील की केतली की मारी। झगड़ा बढ़ते देखकर रूकसाना ने पड़ोसियों से उसे और भाई को बचाने की गुहार लगाई। पड़ोसियों ने आकर सादाब को पकड़ कर अलग कर दोनों को बचाया।

बच्ची को छिन गेट किया बंद

झगड़ा होने के दौरान बीच-बचाव करने पर सादाब ने बेटी सहनाज को सोहिल की गोद से छीनकर कमरे के अंदर घुस गया। अंदर से गेट लगाने के बाद बेटी सहनाज का कैंची से गला काट दिया। बच्ची को मारने के बाद कम्बल में लपेट कर रख दिया। खुद ने सुसाइड के लिए कपड़े का फंदा लगा लिया।

गेट तोड़ा तो दंग रह गए

बार-बार खटखटाने के बाद भी सादाब ने गेट नहीं खोला। पड़ोसियों की मदद से गेट तोड़कर अंदर जाने पर दंग रह गए। फंदा लगाए मिले सादाब को तुरंत पकड़कर नीचे उतारा गया। कमरे में बेटी नहीं मिली। ढूंढने पर कम्बल में लहूलुहान हालत में मिली। कैंची से उसका गला काटा गया था। परिजनों ने तुरंत गंभीर हालत में मासूम को हॉस्पिटल पहुंचाया।

इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने उसे डेड घोषित कर दिया। मालपुरा गेट थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने पत्नी रूकसार की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने हत्या में आरोपी सादाब को गुरुवार रात अरेस्ट किया।

SHO (मालपुरा गेट) उदय भान यादव ने बताया- हत्या के मामले में आरोपी सादाब को गुरुवार रात अरेस्ट किया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

‘सीनियर रेजिडेंट कोर्स’ के लिए 46 डॉक्टर्स को करें रिलीव:सिलेक्शन के बावजूद कार्यमुक्त नहीं करने पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती

राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को झटका देते हुए 46 मेडिकल ऑफिसर्स को ‘सीनियर रेजिडेंट