Home » राजस्थान » सादड़ी में एक संत पर नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला:हाथ-पैर तोड़े, डॉक्टर्स ने गंभीर हालत में पाली रेफर किया

सादड़ी में एक संत पर नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला:हाथ-पैर तोड़े, डॉक्टर्स ने गंभीर हालत में पाली रेफर किया

सादड़ी थाना क्षेत्र के सुरवानिया मगरी के पास गुरुवार देर रात एक संत पर जानलेवा हमला हुआ। अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने संत परशुराम भारती उर्फ हीरालाल मेवाड़ा पर लोहे के पाइप और सरियों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में संत के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया।

संत की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

घटना की सूचना घाणेराव नृसिंह सेना के एक सदस्य ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल संत को सादड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर संस्थान रेफर कर दिया।

हमलावरों की तलाश शुरू

सूचना मिलने पर थानाधिकारी हनवंत सिंह सोढ़ा और हेड कॉन्स्टेबल खेताराम मीणा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रार्थी जितेंद्र मेघवाल की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस फिलहाल विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश जारी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

‘सीनियर रेजिडेंट कोर्स’ के लिए 46 डॉक्टर्स को करें रिलीव:सिलेक्शन के बावजूद कार्यमुक्त नहीं करने पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती

राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को झटका देते हुए 46 मेडिकल ऑफिसर्स को ‘सीनियर रेजिडेंट