Home » राजस्थान » पुष्कर विधानसभा में विकास की नई इबारत मंत्री सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व में 93.55 लाख के जनहित कार्यों का लोकार्पण

पुष्कर विधानसभा में विकास की नई इबारत मंत्री सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व में 93.55 लाख के जनहित कार्यों का लोकार्पण

पुष्कर विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास की दिशा में अग्रसर है।जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी के साथ ग्राम पंचायत नरवर के ग्राम मानपुरा में 93.55 लाख रुपये की लागत से विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को महत्वपूर्ण सौगातें प्रदान कीं।

इस अवसर पर मंत्री रावत ने कहा कि पुष्कर क्षेत्र का समग्र,संतुलित एवं सतत विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आधारभूत सुविधाओं का विस्तार ही ग्रामीण प्रगति का मूल आधार है और इसी संकल्प के साथ वे जनआकांक्षाओं को पूरा करने हेतु निरंतर कार्यरत हैं।

लोकार्पण किए गए प्रमुख विकास कार्य (राशि 93.55 लाख)

मानपुरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की चारदीवारी निर्माण ₹6 लाख
अध्यत आश्रम में खुला बरामदा निर्माण ₹7 लाख
सार्वजनिक श्मशान में खुला बरामदा – ₹7 लाख
सार्वजनिक श्मशान में ब्लॉक रोड निर्माण ₹10 लाख
भवानी खेड़ा रामदेव मंदिर के पास खुला बरामदा ₹7 लाख
मानपुरा राउमावि में विज्ञान प्रयोगशाला निर्माण ₹15.93 लाख
मानपुरा राउमावि में 3 कक्षा-कक्ष निर्माण ₹37.62 लाख
उप स्वास्थ्य केंद्र मानपुरा में आयुष्मान मंदिर स्थापना
राउमावि मानपुरा में मंदिर निर्माण ₹3 लाख

इन कार्यों से शिक्षा,स्वास्थ्य एवं सामाजिक आधारभूत ढांचे को नई मजबूती मिलेगी।विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशाला एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर वातावरण मिलेगा,वहीं आयुष्मान मंदिर की स्थापना से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुविधा प्राप्त होगी। श्मशान एवं धार्मिक स्थलों पर किए गए निर्माण कार्य सामाजिक गरिमा एवं सुविधा को सुदृढ़ करेंगे।

मंत्री सुरेश रावत ने आश्वस्त किया कि पुष्कर विधानसभा का कोई भी गांव विकास से अछूता नहीं रहेगा। “जो कहा है, वह करके दिखाया है” की प्रतिबद्धता के साथ वे क्षेत्र को शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित हैं।पुष्कर क्षेत्र में विकास की यह सतत यात्रा आगे भी इसी गति से जारी रहेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

चूरू में लकड़ियों से भरा मिनी ट्रक पकड़ा:राजलदेसर-सुजानगढ़ मार्ग पर नंदी चौक पर की कार्रवाई

चूरू जिले के राजलदेसर में गीली लकड़ियों से भरे एक मिनी ट्रक को पकड़ा गया है। पुलिस और वन​ विभाग