Home » राजस्थान » जलमहल की पाल पर सूर्यकिरण एरोबैटिक एवं सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले का हुआ आयोजन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वायु सेना के शौर्य एवं कौशल को सराहा

जलमहल की पाल पर सूर्यकिरण एरोबैटिक एवं सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले का हुआ आयोजन  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वायु सेना के शौर्य एवं कौशल को सराहा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की गरिमामयी उपस्थिति में जयपुर में जलमहल की पाल पर भारतीय वायु सेना के सूर्यकिरण एरोबैटिक एवं सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले कार्यक्रम में शिरकत की।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय वायुसेना के शौर्य,साहस और तकनीकी कौशल की सराहना करते हुए कहा कि जयपुर की धरती पर यह आयोजन गर्व की बात है।उन्होंने कहा कि आर्मी डे परेड के भव्य एवं सफल आयोजन के बाद वायु सेना की ओर से आयोजित इस अद्भुत कार्यक्रम से यह साबित हुआ है कि जयपुर ऐसे राष्ट्रीय आयोजनों के लिए पूरी तरह तैयार है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी सेना का गौरव लगातार बढ़ रहा है।बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर वायु सेना के अद्भुत पराक्रम एवं भारत की सुरक्षा मज़बूत हाथों में होने का परिचायक है।उन्होंने कहा कि हमारी वायु सेना सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ प्राकृतिक आपदाओं और महामारी में भी लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम अपने अद्वितीय हवाई कौशल और उत्कृष्ट करतबों से मंत्रमुग्ध करती है।भारतीय वायुसेना के एम्बेसडर्स सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम के तीन पायलट विंग कमांडर राजेश काजला,विंग कमांडर अंकित वशिष्ठ और स्क्वॉड्रन लीडर संजेश सिंह जयपुर के ही हैं।इन पायलट्स ने वर्षों की कठिन मेहनत,अटूट अनुशासन और असाधारण कौशल के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह आयोजन नागरिक और सेना के बीच अटूट रिश्ते का उत्सव है।इस तरह के आयोजन से युवाओं के मन में सेना में जाने का संकल्प जन्म लेता है।इसके साथ ही राष्ट्रीय गौरव और रक्षा सेवाओं के प्रति जागरुकता को भी बढ़ावा देता है।कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात मुख्यमंत्री ने मौजूद जनसमूह के बीच जाकर उनका अभिनंदन स्वीकार किया।
आसमान में गूंजा ‘‘खम्मा घणी‘‘ और ‘‘राम-राम सा‘‘
जल महल पर खुले आसमान में सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने सटीकता और सामूहिक समन्वय का अद्भुत प्रदर्शन किया। टीम ने सारंग स्पिलिट,एरोहैड, डॉल्फिन लीप,लेवल क्रॉस,हाई स्पीड क्रॉस, क्रॉस ओवर ब्रेक,डायमंड एवं इन्वर्टेड वाइन ग्लास जैसी अनेक आकृतियां आसमान में बनाई।सूर्य किरण एरोबैटिक टीम ने इन्वर्टेड रन, बैरल रोल,बॉम्ब बर्स्ट,डीएनए संरचना जैसी अनेक आकृतियां के साथ आसमान में दिल बनाकर वायु सेना की ओर से जयपुरवासियों का अभिनंदन किया।इस दौरान दोनों टीमों द्वारा कॉकपिट से ‘‘खम्मा घणी‘‘ और ‘‘राम-राम सा‘‘ का उद्घोष जनता के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी,मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल तेजिंदर सिंह,सप्तशक्ति कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिन्दर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण,अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

चूरू में लकड़ियों से भरा मिनी ट्रक पकड़ा:राजलदेसर-सुजानगढ़ मार्ग पर नंदी चौक पर की कार्रवाई

चूरू जिले के राजलदेसर में गीली लकड़ियों से भरे एक मिनी ट्रक को पकड़ा गया है। पुलिस और वन​ विभाग