Home » राजस्थान » भट्टा बस्ती में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या:आपसी रंजिश का मामला, आरोपियों की पहचान

भट्टा बस्ती में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या:आपसी रंजिश का मामला, आरोपियों की पहचान

राजधानी जयपुर के भट्टाबस्ती थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते 17 वर्षीय आदिल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। रविवार रात हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में भय का माहौल बन गया।

अचानक हमला, अस्पताल में तोड़ा दम

रविवार रात कुछ युवकों ने आदिल पर अचानक हमला कर दिया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे।

वारदात के बाद बड़ी संख्या में लोग भट्टाबस्ती थाने के बाहर एकत्र हो गए। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
वारदात के बाद बड़ी संख्या में लोग भट्टाबस्ती थाने के बाहर एकत्र हो गए। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

थाने के बाहर जुटी भीड़, हल्का बल प्रयोग

वारदात के बाद बड़ी संख्या में लोग भट्टाबस्ती थाने के बाहर एकत्र हो गए। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बजरंग सिंह शेखावत, सहायक पुलिस आयुक्त सुरेंद्र सिंह चौधरी और थानाधिकारी दीपक त्यागी सहित भारी पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।

अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

आपसी रंजिश का मामला, आरोपियों की पहचान

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी अरबाज के खिलाफ पहले भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

चूरू में लकड़ियों से भरा मिनी ट्रक पकड़ा:राजलदेसर-सुजानगढ़ मार्ग पर नंदी चौक पर की कार्रवाई

चूरू जिले के राजलदेसर में गीली लकड़ियों से भरे एक मिनी ट्रक को पकड़ा गया है। पुलिस और वन​ विभाग