Home » राजस्थान » जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग सट्टेबाजी का खुलासा, 5 गिरफ्तार:UAE व नेपाल के संचालकों था कॉन्टैक्ट, करोड़ों के साइबर फ्रॉड के मिले सबूत

जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग सट्टेबाजी का खुलासा, 5 गिरफ्तार:UAE व नेपाल के संचालकों था कॉन्टैक्ट, करोड़ों के साइबर फ्रॉड के मिले सबूत

जयपुर पुलिस ने ऑनलाइन गेमिग सट्‌टा मॉड्यूल का खुलासा कर 5 साइबर क्रिमिनर्ल्स को अरेस्ट किया है। चित्रकुट थाना पुलिस को करोड़ों रुपए के साइबर फ्रॉड के डिजिटल सबूत भी मिले हैं। पुलिस की ओर से विदेशी लिंको की जांच की जा रही है। वहीं, साइबर क्रिमिनर्ल्स का UAE व नेपाल में बैठे संचालकों से कॉन्टैक्ट मिला है।

डीसीपी (वेस्ट) हनुमान प्रसाद ने बताया- मामले में आरोपी अनूप पारीक (22) निवासी परबतसर नागौर, अब्दुल करीम (25) निवासी बड़ी खाटू नागौर, सिद्धार्थ पारीक (22) निवासी सुजानगढ़ चुरू, श्रवण कुमार (25) निवासी डेगाना नागौर और सुनिल कुमार (26) निवासी बड़ी खाटू नागौर को अरेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 83 हजार कैश, 11 मोबाइल, 1 लेपटॉप, 1 आईपैड, 9 बैंक पासबुक और 12 एटीएम कार्ड और 3 क्रेडिट कार्ड जब्त किए गए हैं।

साइबर टीम की ओर से संगठित अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पता चला। सर्विलांस, डिजिटल फॉरेंसिक विश्लेषण व वित्तीय लेन-देन की गहनता से जांच कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस जांच में यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) व नेपाल से ऑनलाइन सट्‌टे के जुड़े संचालकों से कॉन्टैक्ट मिले है। इसके साथ ही करोड़ों रुपए की साइबर ठगी के डिजिटल सबूत मिले हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

चूरू में लकड़ियों से भरा मिनी ट्रक पकड़ा:राजलदेसर-सुजानगढ़ मार्ग पर नंदी चौक पर की कार्रवाई

चूरू जिले के राजलदेसर में गीली लकड़ियों से भरे एक मिनी ट्रक को पकड़ा गया है। पुलिस और वन​ विभाग