Home » राजस्थान » लक्ष्मणनगर-खारियां सड़क पर पटरी निर्माण शुरू:ग्रामीणों की नाराजगी के बाद विभाग ने लिया संज्ञान, लंबे समय से काम अधूरा पड़ा था

लक्ष्मणनगर-खारियां सड़क पर पटरी निर्माण शुरू:ग्रामीणों की नाराजगी के बाद विभाग ने लिया संज्ञान, लंबे समय से काम अधूरा पड़ा था

श्री लक्ष्मणनगर से खारियां को जोड़ने वाले सड़क मार्ग पर अधूरी पटरीयों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सड़क निर्माण के बाद से ही ये पटरीयां लंबे समय से अधूरी पड़ी थीं। इसके कारण आमजन और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

ग्रामीणों द्वारा नाराजगी जताने के बाद विभागीय अधिकारियों ने संज्ञान लिया। अधिकारियों ने संबंधित ठेकेदार को शेष कार्य निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के बाद पटरीयों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। पटरीयां बनने से सड़क किनारे मिट्टी धंसने की समस्या से राहत मिलेगी, जिससे वाहन चालकों के लिए आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

महिला सशक्तिकरण एवं स्वच्छता की दिशा में जिला परिषद जयपुर की अभिनव पहल

आरआरआर सेंटर ‘शक्ति संगम’ बना पुनर्चक्रण, सामाजिक सहयोग और महिला आत्मनिर्भरता का मॉडल न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। जिला