Home » राजस्थान » जयपुर में नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या:बैठने की जगह को लेकर हुआ था विवाद; आरोपियों को पकड़ा

जयपुर में नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या:बैठने की जगह को लेकर हुआ था विवाद; आरोपियों को पकड़ा

जयपुर में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर इकट्‌ठे हो गए। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। घटना भट्‌टाबस्ती थाना इलाके की रविवार रात 8:30 बजे की है।

थानाधिकारी दीपक त्यागी ने बताया- नाबालिग (17) पर दो युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। जहां वारदात हुई, वहां बैठने की बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल नाबालिग को तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया- आरोपियों को पुलिस ने डिटेन किया है। पुलिस अब उनसे वारदात को लेकर पूछताछ कर रही है। मामूली कहासुनी को लेकर आरोपियों ने चाकू घोंपकर हत्या की थी।

वारदात के बाद भट्टाबस्ती थाने के बाहर लोग इकट्‌ठा हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।
वारदात के बाद भट्टाबस्ती थाने के बाहर लोग इकट्‌ठा हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।

थानाधिकारी दीपक त्यागी ने बताया- घटनास्थल पर एडिशनल डीएसपी बजरंग सिंह शेखावत, सहायक पुलिस आयुक्त सुरेंद्र सिंह चौधरी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को हटाया

वहीं, मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि जब वारदात के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी का मांग को लेकर थाने का बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, तब पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को वहां से हटाने की कोशिश की।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

चूरू में लकड़ियों से भरा मिनी ट्रक पकड़ा:राजलदेसर-सुजानगढ़ मार्ग पर नंदी चौक पर की कार्रवाई

चूरू जिले के राजलदेसर में गीली लकड़ियों से भरे एक मिनी ट्रक को पकड़ा गया है। पुलिस और वन​ विभाग