Home » राजस्थान » जोधपुर में डंपर, ट्रक, कार और कैम्पर में लगाई आग:मकान पर ज्वलनशील बोतलें भी फेंकी; अवैध माइनिंग को लेकर विवाद

जोधपुर में डंपर, ट्रक, कार और कैम्पर में लगाई आग:मकान पर ज्वलनशील बोतलें भी फेंकी; अवैध माइनिंग को लेकर विवाद

जोधपुर में बदमाशों ने घर के बाहर खड़े डंपर, ट्रक, कार और कैम्पर में आग लगा दी। आरोपियों ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर पीड़ित के घर को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ये वाहन जलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

राजीव गांधी नगर थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में एडवोकेट रविंद्र चौधरी ने बताया- रविवार रात करीब 3 बजे 10 से ज्यादा बदमाश घर की चारदीवारी फांदकर अंदर घुसे। उन्होंने वहां खड़े वाहनों पर पेट्रोल और कांच की बोतलों में भरे ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।

परिवार के सदस्यों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। बदमाशों ने कांच की बोतलों में भरे ज्वलनशील पदार्थ घर की तरफ भी फेंके, जो दीवारों से टकराकर गिर गए। गनीमत रही कि परिवार के किसी सदस्य को कोई नुकसान नहीं हुआ।

अब देखिए, घटना से जुड़ी PHOTOS…

रविवार रात करीब 3 बजे आरोपियों घर में घुसे और आग लगा दी।
रविवार रात करीब 3 बजे आरोपियों घर में घुसे और आग लगा दी।
आरोपियों ने चार अलग-अलग वाहनों में आग लगाई।
आरोपियों ने चार अलग-अलग वाहनों में आग लगाई।
वाहनों की आग बुझाने में जुटे परिवार के लोग।
वाहनों की आग बुझाने में जुटे परिवार के लोग।
परिवार के सदस्यों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।
परिवार के सदस्यों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।

परिवार ने आग बुझाई

रविंद्र चौधरी ने रिपोर्ट में बताया-आरोपियों ने उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने और भय का माहौल पैदा करने के इरादे से यह वारदात की है। इसके बाद उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस को इसके बारे में सूचित किया। पीड़ित ने इस संबंध में राकेश मांजू, बुद्धाराम गोदारा, नेमाराम बिश्नोई, मुन्ना राम, बजरंग और सतीश सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

अवैध माइनिंग को लेकर विवाद

जानकारी के अनुसार, दोनो पक्षों के बीच केरू गांव में पत्थर के खनन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। करीब 17 दिन पहले भी इसी तरह वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना हुई थी। इसके बाद केस दर्ज होने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को पकड़ा था।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

राजीव गांधी नगर थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह ने बताया- तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चला आ रहा है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

चूरू में लकड़ियों से भरा मिनी ट्रक पकड़ा:राजलदेसर-सुजानगढ़ मार्ग पर नंदी चौक पर की कार्रवाई

चूरू जिले के राजलदेसर में गीली लकड़ियों से भरे एक मिनी ट्रक को पकड़ा गया है। पुलिस और वन​ विभाग