Home » राजस्थान » सूने मकान में घुसे अज्ञात चोर, सामान बिखेरा:आसींद के बिटणा का बाड़िया में चोरी, पुलिस जांच में जुटी

सूने मकान में घुसे अज्ञात चोर, सामान बिखेरा:आसींद के बिटणा का बाड़िया में चोरी, पुलिस जांच में जुटी

आसींद थाना क्षेत्र के कटार पंचायत मुख्यालय के पास स्थित बिटणा का बाड़िया गांव में रविवार मध्य रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने मकान में घुसकर सामान बिखेर दिया।

चोरों ने घर में रखे बक्सों और अलमारियों को खंगाला और उनमें रखे कपड़े व अन्य सामान बिखेर दिए।
चोरों ने घर में रखे बक्सों और अलमारियों को खंगाला और उनमें रखे कपड़े व अन्य सामान बिखेर दिए।

जानकारी के अनुसार, भीमाराम गुर्जर के मकान में चोरों ने दरवाजे का कुंदा तोड़कर प्रवेश किया। उन्होंने घर में रखे बक्सों और अलमारियों को खंगाला और उनमें रखे कपड़े व अन्य सामान बिखेर दिए। एक बक्से को चोर जंगल में ले जाकर पटक गए।

भीमाराम गुर्जर और उनका परिवार दिल्ली में रहता है। घटना के समय मकान में केवल उनकी वृद्ध माता सोई हुई थीं। चोरों ने सामान बिखेरा, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा।

चोरों ने सामान बिखेरा, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा।
चोरों ने सामान बिखेरा, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा।

चोरी की इस घटना का पता सोमवार सुबह ग्रामीणों को चला। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर आसींद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने जंगल में पड़े बक्से को भी बरामद कर वापस घर पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।