Home » राजस्थान » टायर फटने से गाजर से भरा मिनी ट्रक पलटा, हादसे में एक राहगीर की मौत

टायर फटने से गाजर से भरा मिनी ट्रक पलटा, हादसे में एक राहगीर की मौत

धौलपुर: धौलपुर जिले के सदर थाना इलाके में टायर फटने से गाजर से भरा मिनी ट्रक पलट गया, जिसके नीचे दबने से एक राहगीर युवक की मौत हो गई. जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक का शव मोर्चरी में रखवा दिया. हादसा रविवार देर शाम को सदर थाना क्षेत्र में निनोखर गांव के पास हुआ. मृतक को लेकर अस्पताल पहुंचे.

स्थानीय लोगों ने बताया कि दीपाराम पुत्र मंगल सिंह निवासी निशोड़े का पूरा रविवार देर शाम  घर से सामान लेने के लिए पैदल ही पचगांव जा रहा था. रास्ते में जब वह निनोखर गांव के पास से गुजर रहा था. तभी टायर फटने की वजह से गाजर से भरा एक मिनी ट्रक पलट गया. हादसे में दीपाराम मिनी ट्रक के नीचे दब गया.

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे मिनी ट्रक के नीचे से बाहर निकाला और परिजनों को सूचना देते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया. पुलिस के मुताबिक मृतक युवक के परिजनों द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. वहीं घटना के बाद सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर