Home » राजस्थान » आईआईटी-जेईई की तैयारी करने वाले छात्र की पीट-पीटकर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

आईआईटी-जेईई की तैयारी करने वाले छात्र की पीट-पीटकर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

कोटा: कोटा के जवाहर नगर थाना इलाके में कोचिंग छात्र की सरिया से हमला करके हत्या कर दी गई . बताया जा रहा है की हत्या करने वाले बदमाश बिहार के बताए गए हैं. हत्याकांड के बाद पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है.

जानकारी के मुताबिक यूपी के गोरखपुर का रहने वाला सत्यवीर कोटा में जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहा था. छात्र अपने दोस्तों के साथ इंदिरा विहार इलाके में चाय पीने के लिए गया हुआ था इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उसके ऊपर हमला बोला और उसकी पीठ पीट कर हत्या कर डाली.

छात्र ने वहां से भाग कर जान भी बढ़ाने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने उसे नही छोड़ा. छात्र पर सरिया से हमला करना बताया जा रहा है छात्रा के मुंह और सिर पर गंभीर चोट लगी उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन छात्र को बचाया नहीं जा सका. छात्र की हत्या क्यों की गई, इसका पता नहीं चल पाया है.

कोचिंग छात्र की हत्या के बाद जैसे ही प्रकरण सुर्खीयां में आया तो पुलिस ने भी बदमाशों की धर पकड़ की और आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों को डिटेन किया गया. बताया जा रहा है कि हत्याकांड को अंजाम देने वाले बिहार के युवक बताए गए हैं. फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए सभी संदिग्धों से पूछताछ कर रही है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक