Home » राजस्थान » आयकर विभाग की छापेमारी में जुड़ा एक और ठिकाना, अब तक 2 करोड़ की नकदी और एक दर्जन लॉकर्स की मिली चाबियां

आयकर विभाग की छापेमारी में जुड़ा एक और ठिकाना, अब तक 2 करोड़ की नकदी और एक दर्जन लॉकर्स की मिली चाबियां

जयपुरः जयुपर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. आयकर विभाग की छापेमारी में एक और नया ठिकाना जुड़ गया है. मंगलवार से  पाली, पिपलिया कलां और जोधपुर में तीन समूहों के ठिकानों पर सर्च हो रहा है. छापेमारी में इनकम टैक्स टीम को और नकदी हाथ लगी है. अब तक कुल 2 करोड़ 50 लाख से अधिक की नकदी अधिकारियों के हाथ लगी है.

विभाग की जोधपुर शाखा के नेतृत्व में छापेमारी को अंजाम दिया जा रहा है. आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा कार्रवाई कर रही है. जिसको लेकर सूत्रों ने जानकारी दी है. छापेमारी में निवेश दस्तावेज व एक दर्जन लॉकर्स की चाबियां भी पकड़ी गयी है. कुल 17 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है. हालांकि आज कुछ ठिकानों पर कार्रवाई समाप्त होने की भी उम्मीद है.

टैक्सटाइल डाइंग और प्रिंटिंग कारोबार से जुड़े गोगड़ समूह, पिपलिया कला के प्रेम केबल्स और पीजी फाइल्स समूह, पैकेजिंग मैटेरियल निर्माता उमा पॉलीमर्स समूह के ठिकानों पर छापेमारी हो रही है. खास बात ये है कि तीनों ही समूहों में समानान्तर लेखा पुस्तिकाएं मिली है. जिसका उपयोग आय छिपाने और खर्च बढ़ाने के लिए होता था. करीब 200 आयकर कर्मचारी अधिकारी और पुलिसकर्मी छापेमारी में सहयोग कर रहे है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा