जयपुरः कालीचरण सराफ प्रोटेम स्पीकर होंगे. राज्यपाल कलराज मिश्र शाम 4:30 बजे राजभवन में कालीचरण को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाएंगे. मिश्र ने कालीचरण के सहयोग के लिए तीन सदस्य पैनल भी बनाया. जिसमें वरिष्ठ विधायक दयाराम परमार, प्रताप सिंह सिंघवी और किरोड़ी लाल मीणा को शामिल किया गया है.
बता दें कि राजस्थान में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ के बाद अब प्रोटेम स्पीकर शपथ लेंगे. प्रोटेम स्पीकर के रूप में जयपुर की मालवीय नगर विधानसभा सीट से विधायक कालीचरण सराफ को राज्यपाल कलराज मिश्र ने आज शाम 4.30 बजे राजभवन में दिलाएंगे शपथ, राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रोटेम स्पीकर कालीचरण सराफ के सहयोग के लिए बनाया
Author: Kashish Bohra
Post Views: 178






