Home » राजस्थान » केलूपोश घर व मवेशी घर में लगी आग, आग से कैश और आभूषण व घरेलू सामान जला

केलूपोश घर व मवेशी घर में लगी आग, आग से कैश और आभूषण व घरेलू सामान जला

डूंगरपुर: डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के बीजावाड़ा गांव में अज्ञात कारणों से एक केलूपोश घर व मवेशी घर में आग लग गई. ग्रामीणों ने घर में मौजूद एक बुजुर्ग महिला व मवेशियो को बचा लिया. इधर ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन आग से लाखो के आभूषण, 70 हजार कैश व घरेलु सामान जलकर ख़ाक हो गया.

मामले के अनुसार सागवाडा थाना क्षेत्र के बीजावाडा गांव निवासी धुलजी पुत्र हुका पाटीदार मुंबई में रोजगार रत है. वहीं गांव में उसकी बुजुर्ग मां, दो बेटे व पत्नी रहते है. धर आज सुबह 10 बजे के करीब धुलजी पत्नी व दोनों बेटे गांव में गए हुए थे घर पर बुजुर्ग माँ अकेली थी वही घर के पास दूसरे घर में मवेशी थे. अचानक अज्ञात कारणों से धुलजी के केलूपोश घर में आग लग गई. घर से धुआ उठता देख ग्रामीण एकत्रित हो गए. ग्रामीणों ने बुजुर्ग महिला और मवेशियो को घर से बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड को सुचना दी.

इधर फायर ब्रिगेड के आने से पहले ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास किये. वहीं फायर ब्रिगेड के आने पर दोनों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन आग से घर में रखा 70 हजार कैश, लाखो रूपये के आभूषण, अनाज, घरेलु सामान जलकर ख़ाक हो गया. इधर सुचना पर पटवारी, सरपंच भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया. वहीं आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर