Home » राजस्थान » भजनलाल सरकार पर अशोक गहलोत ने साधा निशाना, कहा- जनता में अब निराशा व्याप्त होने लगी है

भजनलाल सरकार पर अशोक गहलोत ने साधा निशाना, कहा- जनता में अब निराशा व्याप्त होने लगी है

जयपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रिमंडल के गठन को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है. अशोक गहलोत ने X पर ट्विट करते हुए कहा कि जनता में अब निराशा व्याप्त होने लगी है क्योंकि राजस्थान की जनता ने 3 दिसंबर को BJP को स्पष्ट जनादेश दिया पर 22 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हुआ है.

जिससे शासन संचालन में ठहराव की स्थिति आ गई है. हर विभाग भी असमंजस की स्थिति में है. जनता देख रही है कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए किन मंत्रियों के पास जाए. जल्द से जल्द मंत्रिमंडल गठन होना चाहिए जिससे सरकार का कामकाज सुचारू रूप से चल सके

मीडिया के माध्यम से ये भी जानकारी में आया है कि चिरंजीवी योजना में निजी अस्पतालों द्वारा इलाज नहीं किया जा रहा है. वर्तमान सरकार को हमारी सरकार की योजनाओं को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए जिससे जनता को परेशानी ना हो एवं कोई नई व्यवस्था लागू होने तक पूर्ववत व्यवस्था चालू रखनी चाहिए.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS