जयपुर: मुख्य सचिव सुधांश पंत अब 9 फरवरी को सीनियर अधिकारियों कि बैठक लेंगे. यह बैठक पहले कल सुबह 10 बजे सचिवालय में प्रस्तावित थी. लेकिन अब इसकी तिथि बदलकर 9 फरवरी कर दी गई है.
पूर्व में की गई बैठकों, कार्य विवरण अनुसार निर्देशों कि कितनी पालना हुई. विभागों में IAS अधिकारी नियमित निरीक्षण कर रहे हैं या नहीं, इन तमाम बिंदुओं की मुख्य सचिव समीक्षा करेंगे. सभी विभागों के ACS/ प्रमुख सचिव/ सचिव और संयुक्त सचिव बैठक में शामिल होंगे.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 100






