Home » राजस्थान » जोधपुर में इनोवा कार और स्कॉर्पियो में हुई टक्कर, हादसे में 2 की हुई मौत, 3 घायल

जोधपुर में इनोवा कार और स्कॉर्पियो में हुई टक्कर, हादसे में 2 की हुई मौत, 3 घायल

जोधपुर: जोधपुर ग्रामीण के देचू थाना क्षेत्र के सेतरावा के पास सड़क हादसा हो गया. यहां स्कॉर्पियो और इनोवा कार की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं स्कार्पियों सवार लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर किया गया है.

शाम 4 बजे के करीब स्कॉर्पियो और इनोवा कार की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. वहीं घायलों को इलाज के लिए तुरंत मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर किया गया है. स्कॉर्पियो में सवार परिवार को मामूली चोटे आई,  जबकि इनोवा में पांच लोग सवार थे. जिसमें से दो की मौत हो गई.

वहीं 3 घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद देचू थाना पुलिस मौके पर पहुंची. यहां पर तीन घायलों का इलाज किया जा रहा है, जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों में एक बच्चा भी शामिल है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा