Home » राजस्थान » जैसलमेर के बड़ाबाग रोड पर भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत, दो लोगों की मौत

जैसलमेर के बड़ाबाग रोड पर भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत, दो लोगों की मौत

जैसलमेरः जैसलमेर के बड़ाबाग रोड पर भीषण हादसा हुआ है. जहां कार और ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर हुई. हादसे में कार सवार दो युवकों की मौक़े पर मौत हो गई है. वहीं एक युवक घायल बताया जा रहा है. घायल युवक को जवाहर चिकित्सालय लाया गया.

दरअसल जैसलमेर के बड़ाबाग रोड पर कार और ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार भिड़ंत हो गई. तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मारी. हादसे में कार सवार दो युवकों की मौक़े पर मौत हो गई है. वहीं एक युवक घायल बताया जा रहा है. घायल युवक को जवाहर चिकित्सालय लाया गया.

मृतक की पहचान दिगपाल पुत्र गोपुराम, निवासी काठोड़ी,नागेश पुत्र किशनाराम,निवासी रूपसी के रूप में हुई है. वहीं कार चालक घायल बताया जा रहा है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा