Home » राजस्थान » आज राजस्थान दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 14 फरवरी को मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के बाद बेणेश्वर धाम में आयोजित सम्मेलन में लेंगी भाग

आज राजस्थान दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 14 फरवरी को मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के बाद बेणेश्वर धाम में आयोजित सम्मेलन में लेंगी भाग

जयपुरः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राजस्थान के दौरे पर रहेंगी. आज शाम को 4 बजे बाद राष्ट्रपति का जयपुर पहुंचने का कार्यक्रम है. वायुसेना के विशेष विमान से मुर्मू जयपुर पहुंचेंगी. और बुधवार सुबह राष्ट्रपति मुर्मू हेलीकॉप्टर से मेहंदीपुर बालाजी के लिए रवाना होंगी, जहां मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के बाद शाम बेणेश्वर धाम में प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होंगी. राष्ट्रपति बेणेश्वर धाम में लखपति दीदी सम्मेलन में हिस्सा लेंगी.

सबसे पहले हरि मंदिर में दर्शन करेंगी. इसके बाद लखपति दीदी सम्मेलन में राष्ट्रपति मुर्मू भाग लेंगी . जहां उनके स्वागत में ढोल-तासों की धुन के साथ वागड़ में होली के प्रतिनिधि गैर नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी.

तय कार्यक्रम के मुताबिक आज शाम को 4 बजे बाद वायुसेना के विशेष विमान से राष्ट्रपति का जयपुर पहुंचने का कार्यक्रम है. एयरपोर्ट से सीधे राजभवन जाएगी. जहां राष्ट्रपति रात्रि विश्राम करेंगी. कल सुबह राजभवन से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी. बुधवार सुबह राष्ट्रपति मुर्मू हेलीकॉप्टर से मेहंदीपुर बालाजी के लिए रवाना होंगी, जहां मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के बाद शाम बेणेश्वर धाम में प्रस्तावित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी.

राष्ट्रपति हेलीपैड पर वायुसेना के हैलीकॉप्टर से पहुंचेंगी. पुलिस थाने के पास करीब 10 बीघा भूमि में 4 हेलीपैड बनाए गए है. वहीं राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट है. चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन