Home » जयपुर » पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज के निर्देशन में जिला विशेष टीम जयपुर दक्षिण की बडी कार्यवाही

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज के निर्देशन में जिला विशेष टीम जयपुर दक्षिण की बडी कार्यवाही

आईपीएल मैचों के वीआईपी पास की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 अभियुक्त गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से आज के मैच के करीब 1,40,000 रूपये के 13 (Complimentary वीआईपी पास), एक कार, और 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। राजर्षि राज(पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण) ने बताया कि दिनांक 01.05.26 को पुलिस थाना अशोक नगर इलाके में आज एसएमएस स्टेडियम में होने वाले मैच के पास 5 युवक आईपीएल मैचों के टिकटों/वीआईपी पास की कालाबाजारी करने के लिए घुम रहे थे। मुखबीर खास की सूचना पर डीएसटी टीम जयपुर दक्षिण द्वारा स्टेडियम के पास और अन्य संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की। बोगस ग्राहक बनकर घेराबन्दी की एवं पास का सौदा तय होने पर 5 युवकों को पकड कर तलाशी तो 13 वीआईपी पास मिले। आरोपी वास्तविक कीमत से 5 से 10 गुना अधिक दाम पर टिकट बेच रहे थे आदि पर पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत पुलिस थाना अशोक नगर पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जावेगा एवं आगे की चैन का पता लगाकर गिरोह में संलिप्त अन्य लोगो के खिलाफ भी कार्यवाही की जावेगी।

*आरोपियों के नाम पते-*

1.भावेश पुत्र अशोक कुमार जाति सिंधी उम्र 22 वर्ष निवासी बी 56 सीकर हाउस शास्त्री नगर हाल निवासी 604 श्री रत्न अपार्टमेंट बनी पार्क जयपुर

2.अशोक कुमार पुत्र वासुदेव जाती सिंधी उम्र 49 वर्ष निवासी 604 रत्न अपार्टमेंट बनी पार्क जयपुर

3.अर्जुन सैन पुत्र अमरचंद सेन जाती नाई उम्र 26 वर्ष निवासी गांव भादवा तहसील परबतसर पुलिस थाना परबतसर नागौर हाल निवासी 89 कालवाड़ रोड सोनी कॉलोनी झोटवाड़ा जयपुर

4.पवन कुमार पुत्र महावीर प्रसाद जाती महाजन उम्र 44 वर्ष निवासी गांव धनोप जिला भीलवाड़ा पुलिस थाना फुलिया हाल निवासी 7 अ टीचर्स कॉलोनी अजमेर रोड जयपुर

5.विपिन कुमार पुत्र धर्मपाल जाति हरिजन उम्र 27 वर्ष निवासी गांव छपरा बीबीपुर तहसील थाना नांगल चौधरी जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा

6. महीप महेश्वरी पुत्र संजय महेश्वरी जाति महाजन उम्र 23 वर्ष निवासी 3749 कालू का मोहल्ला केजीबी का रास्ता जयपुर पुलिस थाना माणक चौक जयपुर उत्तर

*पुलिस प्रशासन की अपील*
आम जनता से अपील करता है कि वे केवल आधिकारिक पार्टनर और BCCI द्वारा अधिकृत प्लेटफॉर्म से ही टिकट खरीदें। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या सोशल मीडिया विज्ञापन के झांसे में न आएं। टिकट की कालाबाजारी की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर पर दें।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines